प्रशासनिक संरक्षण में बन रही है अवैध कालोनियां!

शिवपुरी/करैरा- करैरा शिवपुरी भू-माफियाओं द्वारा करैरा नगर में अवैध रूप से कालोनी काट कर प्लाट बेचे जा रहै है जिसमें प्रशासनिक संरक्षण के चलते कालोनी नाईजिंग एक्ट का पालन नही किया जा रहा है और शासकीय टेक्स की सरेआम चोरी हो रही है। बिना डायवर्टेड किये भूमि को कृषि भूमि में ही विक्रय किया जा रहा है।

नगर पंचायत की एन.ओ.सी. डायवर्सन, सीवरलाईन, विद्युतलाईन आदि का कोई नीतिगत ढांचा इन कालोनियों में दिखाई नही दे रहा है। भू-माफियाओं द्वारा सस्ती दर में भूमि स्वामीयों से कृषि भूमि को बीघा के हिसाब से क्रय करने का अनुबंध कर लिया जाता है उसके बाद उसी भूमि को कालोनी के रूप में काट कर उंची दरों में वर्ग फीट के हिसाब से रजिस्टी डायरेक्ट अनुबंधकर्ता के माध्यम से कराकर शासन की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। 

यही कारण है कि आज नगर में कई बिना पड़े लिखे लोग भी कलोनाईजर - प्रापर्टी डीलर बन बैठे है और शासन को करोड़ों रूपये के राजस्व का चूना लगाने में लगे है। इसकी सच्चाई स्वयं उजागर होती है कि कुछ समय पूर्व जिनके पास कुछ नही था वह आज लगजरी गाडिय़ों में बैठ करोड़ों की बाते करते नजर आते है। चंद चांदि के सिक्कों की खनक के आगे करैरा का प्रशासन इन भू-माफियाओं को बढावा देकर अपनी आंखे व कान बंद किए हुए है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!