शहर में बढ़ी चैन स्नैचिंग की धटनाऐं


शिवपुरी- जिले भर में इस समय नवरात्रि की धूम मची हुई है और दर्शनों के लिए मंदिरों में भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी का फायदा उठाकर बदमाश सक्रिय बने हुए हैं। जिससे आए दिन मंदिरों से चैन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में राजेश्वरी मंदिर दर्शन करने जा रही महिला श्रीमती भगवती कुशवाह  के गले से बदमाशों ने चैन उड़ा दी। 


शिवपुरी में बढ़ती चैन स्नैङ्क्षचग की घटनाओं के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। पूरे जिलेभर में नवरात्रि के दौरान इन नौ दिनों में कई महिलाओं के गले से चैनें और मंगलसूत्र छिनने की घटनाएं सर्वाधिक हुईं हैं। लेकिन इस मामले में पुलिस ने आज तक कोई भी बदमाश को नहीं पकड़ा। ताजा घटना राजेश्वरी मंदिर पर दर्शन करने के लिए गई भगवती कुशवाह पत्नि भागीरथ कुशवाह निवासी विवेकानंद कॉलोनी शिवपुरी के साथ घटी। 

कल सुबह वह अपने घर से राजेश्वरी मंदिर दर्शन करने के  लिए गई हुई थी। दर्शनों के दौरान किन्हीं अज्ञात लोगों ने भगवती का मंगलसूत्र बड़ी सफाई से तड़ दिया। जब श्रीमती कुशवाह घर वापिस लौटी तो गले से मंगलसूत्र गायब मिला। इसके बाद घबराई श्रीमती कुशवाह मंदिर प्रांगण में आई और मंगलसूत्र की खोजबीन की। लेकिन मंगलसूत्र का कोई भी पता नहीं चला। इसके बाद घटना की जानकारी श्रीमती कुशवाह ने एक आवेदन के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!