पति, ननद, नंदेऊ पर हुआ मामला दर्ज

shailendra gupta
0


शिवपुरी।  साढे तीन माह पहले राधा पत्नी सीताराम साहू ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जब जांच की तो उसमें महिला का पति सीताराम, ननद सोमवती, नंदेऊ रमेश साहू को आये दिन राधा को प्रताडि़त करते रहते थे जिससे तंग आकर 19 मई को राधा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका राधा की सास पुनिया बाई का एक प्लॉट करैरा कस्बे में स्थित है जिसके बंटवारे का विवाद परिवार के लोगों में चल रहा था। इस बंटवारे को लकर मृतिका की सास पुनिया बाई आये दिन अपने लड़के सीताराम से राधा की पिटाई लगवाती रहती थी। कुछ दिनों तक तो राधा ने यह अन्याय सहन किया, लेकिन जब यह अन्याय सर से ऊपर निकल गया तो राधा ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर अपने आपको आग लगा ली। उसके बाद उसे इलाज के लिए झांसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राधा की मौत हो गई जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने मृतिका के पति, ननद और नंदेऊ को दोषी माना और तीनों के खिलाफ राधा को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!