छह माह बाद चार लोगों पर उत्प्रेरण का मामला दर्ज

shailendra gupta
0


शिवपुरी।  करैरा थाना क्षेत्र में 25 फरवरी 2012 को मृतक पवन विश्वकर्मा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी रिपोर्ट मृतक की पत्नी रामसखी ने करैरा थाने में दर्ज कराई थी। इसके  बाद पुलिस ने इस मामले में मर्ग की कायमी कर जांच शुरू की।
जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक पवन की जमीन करैरा कस्बे में थी जिस पर आरोपी साहबसिंह यादव, राजा यादव, रामराजा यादव, सतीश कुशवाह कब्जा करना चाहते थे और ये चारों मृतक पवन को आये दिन प्रताडि़त करते रहते थे इससे क्षुब्द होकर पवन ने 25 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो इसमें ये चोरों लोग दोषी पाये गये और पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मामला कायम कर लिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!