सिद्घत्व की आराधना दिलाएगी मुक्ति: ब्रं. विनोद

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सिद्घत्व की आराधना यदि हम लगातार करते रहे तो निश्चित रूप से हम मुक्तिरमा को वरण कर सकते हैं। सिद्घों का गुणानुवाद करने की प्रक्रिया का नाम ही सिद्घचक्र महामंडल विधान है जिसमें भगवान के विविध गुणों का वर्णन विस्तार से किया गया है। इस विधान में वर्णित सिद्घ परमेष्ठी के गुणों को यदि हम अपनाने का प्रयास कर लें तो इससे हमारा जीवन भी श्रेष्ठ बन सकता है। यह विचार महावीर जिनालय महल कॉलोनी परिसर में चल रहे श्री सिद्घचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिन धर्मसभा को संबोधित करते हुए प्रतिष्ठाचार्य ब्रं. विनोद भैया जबलपुर द्वारा व्यक्त किए गए।


उन्होंने कहा कि विधि-विधान पूर्वक सिद्घचक्र मंडल विधान की पूजा की जाती है जिसमें 8 दिनों तक लगातार विशेष माडना सजाकर सिद्घ परमेष्ठी का गुणानुवाद किया जाता है। गंज वाले परिवार द्वारा यह आराधना महावीर जिनालय पर विशेष रूप से की जा रही है जो निश्चित रूप से आत्मिक शांति के साथ-साथ धर्मप्रभावना में सहभागी होगी। आयोजन के पूर्व भगवान का कलशों में जल भरकर अभिषेक किया गया और फिर इसके उपरांत वृहद शांतिधारा का आयोजन भी महावीर जिनालय पर हुआ। आयोजन के दौरान 128 अर्घ समर्पित कर सिद्घ परमेष्ठी की आराधना श्रद्घालुओं द्वारा की गई।


अकलंक-निकलंक नाटिका का हुआ मंचन


कार्यक्रम के दौरान बुधवार रात बाहर से आए कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों की टीम ने अकलंक-निकलंक नाटिका का सराहनीय मंचन किया जिसमें उनके बाल्यकाल से लेकर राज्य वापस पहुंचने तक के वृतांत को जिस सुंदर ढंग से कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया उसे सभी ने सराहा। नाटक के पूर्व विद्वानों द्वारा जो प्रवचन किए गए उस पर प्रश्न मंच का आयोजन भी हुआ जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मंच से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!