शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम पोठियाई में आज सुबह लगभग 11 बजे पुलिस में रिपोर्ट लिखाने जा रही महिला श्रीमती शांतिबाई पत्नी भैयालाल कुम्हार उम्र 30 वर्ष की संदिग्ध मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पैर फिसलने के कारण वह गिर गई और सिर में चोट लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।