शिवपुरी। जिलाधीश आर.के.जैन ने सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिए कि वन विभाग के माध्यम से 1 लाख से अधिक पौधे शाला प्रांगणों में लगाये जाने हेतु प्रदाय किए गए थे। उक्त पौधे जिले के शाला प्रांगणों में छात्र-छात्रओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों के माध्मय से रोपित कर उनकी सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करे और उनका भौतिक सत्यापन भी कराया जाऐं।
जिलाधीश श्री जैन आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा ;टी.एल.द्ध बैठक में शासन के अभियानों एवं प्राथमिकता वाले योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप माकिंन सहित जिला अधिकारी आदि उपस्थित थे। जिला कलेक्टर ने शालाओं में शिक्षकों की उपस्थित पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में स्थित सैटेलाईट शालाऐं जो प्राथमिक शालाओं परिवर्तित हो गई है उन शालाओं में शिक्षकों की कमी को अतिथि शिक्षकों से पूर्ण करें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।