शिवपुरी-जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री आर.के.जैन ने 5 जुलाई से 7 जुलाई 2012 तक जिले में स्थित सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में लगने वाली कक्षाओं के समय में परिवर्तन किया है।
ये कक्षाएं प्रात: 7 बजे से दोप. 1 बजे तक लगेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस.देशलहरा ने बताया कि जिले में स्थित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 1 से 8 तक लगने वाली कक्षाएं 5 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रात: 7 बजे से दोप. 1 बजे तक लगेंगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।