शिवपुरी। जिलाधीश द्वारा एक साल के लिए शिवपुरी सहित कई जिलों से जिलाबदर किया गया बदमाश विष्णु पुत्र संतचरण निवासी मारोरा खालसा थाना बैराड़ आदेश की अवहेलना पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस जिलाबदर बदमाश के पिता संतचरण को गिरफ्तार करने उसके घर गई थी।
संतचरण भी कई मामलों में वांछित है और उसके विरूद्ध न्यायालय ने गिरफ्तारी बारंट भी जारी कर रखे है। बैराड़ पुलिस को संतचरण तलाशी में तो नहीं मिला लेकिन उसका पुत्र विष्णु घर में सोता हुआ मिला जो कि जिलाबदर बदमाश है। पुलिस ने भादवि की धारा 188, 11/15 मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध जाप्ता फौजदारी की धारा 110 के तहत भी कार्रवाई की गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।