दोनों साथ-साथ खाना बना रहे थे, कपड़ों ने आग पकड़ ली

shailendra gupta
0
शिवपुरी। बीती रात्रि करैरा में अपने घर पर खाना बनाते समय पति और पत्नी बुरी तरह झुलस गए। शिवचरण पुत्र लटूराराम रजक उम्र 35 वर्ष और नंदनी पत्नी शिवचरण रजक उम्र 33 वर्ष को इलाज के लिए पहले करैरा और फिर गंभीर हालत के कारण शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दोनों पति पत्नी लगभग 50 प्रतिशत जल गए है। पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदनी अपने घर में खाना बना रही थी उसी दौरान उसके कपड़ो ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते वह जलने लगी। आग की जलन जब सहनशक्ति से बाहर हुई तो वह चिल्लाई और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पति शिवचरण ने उसे बचाने का प्रयास किया। परंतु इस प्रयास में वह भी झुलस गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!