नेशनल न्यूज ब्यूरो
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से बेची गई एक नाबालिक युवती राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र में अपने खरीददारों के साथ मिली। पुलिस ने कुल चार खरीददारों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है एवं युवती को भी अपने संरक्षण में ले लिया है।
बसैड़ी जिला धौलपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह डागुर के अनुसार पातीराम, किशन, राजेन्द्र व चंपत मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक नाबालिग युवती को खरीदकर लाए थे। सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी ने दबिश देकर चार में से तीन आरोपियों एवं खरीदी गई युवती को हिरासत में ले लिया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।