राज्य शासन ने बच्चों के गर्मी से बचाव के लिए ग्रीष्म काल में आँगनवाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन किया है। आगामी 30 जून तक आँगनवाड़ी केन्द्रों का समय सबेरे 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। बच्चों के लिए आँगनवाड़ी केन्द्र का समय प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
दोपहर 12 से 2 बजे तक आँगनवाड़ी कार्यकर्ता पूर्वानुसार अपना कार्य करेंगी। एक जुलाई से केन्द्रों का समय पूर्व में नियत समय-सारणी के अनुसार रहेगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में आँगनवाड़ी केन्द्र का संचालन समय सबेरे 9 से अपरान्ह 3 बजे तक था। इस दौरान बच्चों का केन्द्र में उपस्थिति का समय सबेरे 9 बजे से दोपहर एक बजे तक था।
सेंट्रल डेस्क
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।