शिवपुरी-जिले के करैरा स्थित ग्राम पंचायत लालपुर में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब सब ग्रामवासी होली के जोश में डूबे हुए थे। इसी बीच ग्राम लालपुर में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते ग्राम के चौकीदार को लेकर विवाद शुरू हो गया और पथराव होने लगा। इस पथराव में ग्राम के दर्जनों लोगो को चोटें पहुंची और कई लोग घायल हो गए। घटना में मामूली घायलों को करैरा स्वास्थ्य केन्द्र पर जबकि गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के करैरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लालपुर में बीते कुछ दिनों से चौकीदारी को लेकर विवाद गहरा रहा था और यहां किसी भी समय विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही थी। क्योंकि पूर्व में भी ग्रामीणों व चौकीदार के बीच ग्राम में चौकीदारी को लेकर विवाद हुआ था। तब मामला शांत होने के बाद एक बार फिर से यह मामला गुरूवार को होली के दिन शुरू हो गया। जब सभी लोग होली के शुमार डूबे थे कि तभी ग्राम के चौकीदार सरमन खंगार जाति से संबंद्ध रखने वाले एक व्यक्ति ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया जब यह पथराव शुरू हुआ तो ग्राम के ही दूसरे गुट बद्री खंगार के परिवार की ओर से भी पथराव शुरू हो गया।
ग्राम में चौकीदारी को लेकर हुए इस उपद्रव में ईंट, पत्थर, बोतलें एक-दूसरे पर फेंकी गई। इस घटना में दर्जनों लोगों सहित महिला-बच्चे व पुरूष घायल हो गए। दोनों पक्षों में हुए विवाद की जानकारी जब करैरा पुलिस को लगी तो मौके पर पुलिस बल के साथ करैरा एसडीओपी अमित सिंह, टी.आई.जनवेद सिंह, एस.आई. ओ.पी.मिश्रा पहुंचे। जहां मामला सुनने के उपरांत आरोपी चौकीदार के परिवार के विरूद्ध हमला किए जाने की बात सामने आई। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चौकीदार के परिवार जब आरोपियों को पकडऩे की दबिश बनाई तो यहां महिलाओं ने पुलिस को घर में प्रवेश करने पर रोका जब पुलिस के आग्रह पर महिलाऐं दरवाजे से नहीं हटी तो पुलिस ने बल का प्रयोग किया और महिलाओं को घर के बाहर से हटाकर अंदर प्रवेश किया।
जहां आरोपी घर में छुपे हुए थे इनमें से पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जाता है कि पूर्व में भी सरमन खंगार व बद्री खंगार परिवार के बीच चौकीदारी की समस्या को लेकर पुलिस में शिकायत की गई थी जिससे वह रंजिश रखता था और होली को हुए उप्रदव को लेकर भी यही घटना सामने आई है। इस उपद्रव में जो घायल हुए है उनमें बिंदिया पत्नी जनक परिहार सहित पांच लोग शामिल है। पुलिस दोनों पक्षों पर बलबा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। जो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े है उनमें बुद्धी, रन्धौर पुत्र सीताराम परिहार, राकेश पुत्र रामचन्द्र परिहार, बुद्धि पुत्र जनक सिंह परिहार, रमेश पुत्र रामचंद परिहार, संतोष पुत्र देवी लाल जाटव शामिल है।
