लो अब गांजे की खेती भी करने लगे भाजपाई

0
शिवपुरी/पिछोर। चाल चरित्र और समाज की बातें करने वाले भाजपाई सत्ता में आने के बाद क्या कुछ कर रहे हैं, अब धीरे धीरे सबके सामने आने लगा है। वहां भोपाल में अपनी बफादार पत्नि के रहते दूसरों की दो-दो बीवियों से अवैध संबंध रखने वाले एक विधायक धु्रवनारायण सिंह के खिलाफ तो सीबीआई जांच चल रही यहां भाजपा के एक नेताजी गांजे की खेती कर रहे हैं। वो भी उस पिछोर में जहां भाजपा चुनाव नहीं जीतती। जीतेगी भी कैसे जब ऐसे नेता हों भाजपा में।
पिछोर क्षेत्र में पिछले कई वर्षो से गांजे की खेती की जा रही है इस गांजे की खेती करने वालों के दिन कुछ समय में ही बदल गये है। आवकारी विभाग एवं पुलिस द्वारा समय - समय पर कार्यवाही की जाती रहीं है विदित हो कि पिछले गई वर्षो से पिछोर क्षेत्र गांजे की खेती के लिए राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है, इस गांजे की खेती के लिए कई बड़े राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र तो दूर पिछेार नगर में भी खुलेआम गांजा बेचने का अबैध कारोवार फलफूल रहा है, और आज नगर पिछोर के तहसील मोहल्ला स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा वर्तमान अन्त्योदय समिति के व्लॉक अध्यक्ष के भाई राजू शर्मा के घर पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर गांजा जप्त किया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखविर की सूचना पर दोपहर लगभग दो बजे भाजपा नेता हरीगोपाल शर्मा (भट्ट)पुत्र रामनिवास शर्मा के घर उस समय दविस दी जब उनका छोटा भाई राजू शर्मा गांजे की पुडिय़ा बनाकर ग्राहकों को बेच रहा था, इस छापामार कार्यवाही में पुलिस ने एक किलो सौ ग्राम गांजा कीमत लगभग पांच हजार पांच सौ रूपये जप्त किया। पुलिस ने राजू शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 89/12 धारा एनडीपीसी एक्ट के जहत मामला पंजीबद्ध किया। जिस समय पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही थी उसी समय अन्त्योदय समिति अध्यक्ष हरीगोपाल शर्मा ने अपने परिवार सहित आकर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की। जिस पर हरीगोपाल शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा, उनकी पत्नी, माता, व राजू की पत्नी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/12 धारा 353,352,34 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!