शिवपुरी. जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरी खुर्द में बीते रोज दबंगों ने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ मारपीट कर गोली मार दी जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल गए जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला संज्ञान में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधम पुत्र अमरू आदिवासी उम्र 45 साल निवासी सेमरी खुर्द व लखन आदिवासी सहित दो अन्य लोग मानसिंह आदिवासी के मकान के पास बैठे हुए थे तभी वहीं शिशुपाल यादव व कल्ला आ गया और इन लोगों से होली के दिन काम करने की बात कहने लगा जब इन सभी लोगों ने छुट्टी मांगी तो पहले तो मारपीट फिर 315 बोट के कट्टे से फायर झोंक दिया जो ऊधम की आंख में जाकर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था ही पास में बैठे लखन आदिवासी व दो लोग भी इस झगड़े में गंभीर रूप से घायल हो गए इन सभी लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से मामला दर्ज कर लिया है।