शिवपुरी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा ब्लॉक कम्यूनिटी मोबीलाईजर की वर्गवार अंतिम (फायनल) वरीयता सूची जारी की गई है। जिसमें अनारक्षित वर्ग में लोकेन्द्र सिंह धाकड़, सोनू जैन, विवेक पचौरी, कु. पुष्पा कुशवाह, पिछड़ा वर्ग में विजय सोनी, श्रीमती किशोरी यादव, अनुसूचित जाति वर्ग में अवधेश गोरिया एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में प्रभू मुजालदे को चयनित किया गया है।
जबकि प्रतिक्षा सूची में अनारक्षित वर्ग में संतोष शर्मा, आरिफ खान, पिछड़ा वर्ग में शेरसिंह रावत, अनुसूचित जाति वर्ग में अजय रिठौरिया एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में गणेश मौर्य को रखा गया है। चयनित उम्मीदवार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सात दिवस के अन्दर उपस्थित हों। संबंधित उम्मीदवारों को डाक द्वारा उनके दिये गये पते पर सूचना भेजी जा चुकी है और चयनित सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नोटिस वोर्ड पर चस्पा की गई है।