पुराने पति को फोन पर बताया 'मेरा प्रेमी मुझे मारता है, प्लीज मुझे बचा लो"

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सामान्यत: अपने पति से त्रस्त विवाहिताएं अपने प्रेमियों को फोन लगाकर मदद मांगती हैं, लेकिन आज यहां ओपन हुए एक मामले में उल्टा ही हुआ। करीब 6 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ इन्दौर भाग चुकी विवाहिता ने अपने पुराने पति को फोने करके बताया कि मेरा प्रेमी मुझे मारता है, प्लीज मुझे बचा लो। तब पति ने पुलिस की मदद ली और अपनी पत्नि को वापस लेकर आया। लौटकर आई विवाहिता ने अपने प्रेमी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस कंट्रोल में रूम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक कोतवाली दिलीप सिंह यादव ने मामले के बारे में विस्तृत जानकारी दी और दोनों ही फरियादी व आरोपीयों को प्रेस के सामने खड़ा कर मामले से अवगत कराया। जहां पीडि़त विवाहिता नीलम पत्नी नारायण रजक ने बताया कि 26 जुलाई को उसे पास के ही रहने वाले भरत खटीक उसे बहला फुसलाकर नौकरी का झांसा देकर इन्दौर ले गया था। जहां बीते छ: महीनों से भरत ने नीलम के साथ पति-पत्नी जैसे संबंध रखे और वहां जाकर भी ना नौकरी दिलाई बल्कि उसके साथ प्रतिदिन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान भरत ने नीलम के पास रखे जेवर भी बेच दिए।

 नीलम को नौकरी तो मिली नहीं उल्टे उसके साथ रोज मारपीट भी की जाती रही। जिससे तंग आकर उसे अपनी आपबीती अपने पति को सुनाई और पति ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और इंदौर जाकर नीलम को भरत के चंगुल से छुड़ाया।  पुलिस ने आरोपी युवक भरत के विरूद्ध धारा 366,376 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। वहीं जब भरत से कंट्रोल रूम में ही पत्रकारों ने इस मामले के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसे गलत फंसाया जा रहा है नीलम के साथ वह प्रेम संबंध रखता था और वह राजी-राजी उसके साथ गई थी। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!