IAS अफसरों की पदस्थापनाएं

shailendra gupta
0
भोपाल। राज्य सरकार ने शुक्रवार को आईएएस अफसरों की पदस्थापनाएं की हैं। इसमें राजकुमार माथुर को सागर कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले शिवशेखर शुक्ला को सागर कमिश्नर बनाया गया था, लेकिन उन्होंने सागर जाने से मना कर दिया। राजकुमार माथुर वर्तमान में मुख्य सचिव कार्यालय में सचिव पदस्थ हैं।

इसके अलावा अजय तिर्की सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ हैं। इन्हें अब राज्य सहकारी विपणन संघ का एमडी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव अलका उपाध्याय को सड़क ग्रामीण विकास प्राधीकरण का सीईओ बनाया। सहकारी विपणन संघ के एमडी एससी मिश्र को मुख्य सचिव कार्यालय में सचिव बनाया गया है, वहीं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव अमीता शर्मा को प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!