अखिल भारतीय कोली समाज के नए जिलाध्यक्ष बने किशन लाल

शिवपुरी. गत दिवस अखिल भारतीय कोली समाज संघ की जिला शिवपुरी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष करन सिंह शाक्य के निज निवास मनियर शिवपुरी में शंकरजी के मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सद्गुरू कबीर साहब को मुख्य अतिथि सन्त लालारामदास एवं करन सिंह शाक्य, किशन लाल द्वारा माल्यार्पण किया गया।

तदोपरांत समस्त तहसीलों के ब्लॉक अध्यक्ष तथा समस्त जिला पदाधिकारियों तथा समाज बन्धुओं के समक्ष करन सिंह शाक्य द्वारा अपने पद से त्याग पत्र देते हुए नए जिलाध्यक्ष के रूप में लुहारपुरा निवासी किशन लाल शाक्य के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन जिला सचिव गिर्राज कोली एवं राजकुमा शाक्य ने किया इसके बाद जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों क्रमश: कोलारस से परमाल कोली, करैरा से किशन लाल शाक्य, पिछोर से नारायण प्रसाद कोली, खनियाधाना से धनीराम कोली, बदरवास से जगराम शाक्य, पोहरी से कमर लल शाक्य, बैराढ़ से केदारी लाल शाक्य एवं समस्त जिला पदाधिकारियों एवं समाज बन्धुओं द्वारा जिलाध्यक्ष के लिए किशन लाल शाक्य का समर्थन किया।

जिनमें प्रमुख रूप से हरभजन कोली, कल्लाराम शाक्य, कमल कोली, नवल चंदोरिया, प्यारेलाल शाक्य, हरीश शाक्य, नरोत्तम कोली, रामकिशन कोली, नाथूराम कबीर पंथी, गणेशराम उर्फ वल्लू, दियालीराम, राजेश, कैलाश शाक्य, गुलाब लाल, बाबूलाल, चिरोंजी लाल, लख्मीदास, बृजमोहन, रमेश, महेन्द्र, बालकृष्ण मेहारिया, विजय, मुकेश, रामपाल सभी ने एक मत होकर नवीन अध्यक्ष किशन लाल शाक्य का समर्थन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से संघ के नवीन जिलाध्यक्ष किशन लाल शाक्य के नाम की घोषणा की गई। बैठक का संचालन गिर्राज कोली एवं आभार राजकुमार शाक्य द्वारा किया गया।