शिवपुरी, विधाायक कैलाश कुशवाह ने लिखा कलेक्टर एसपी को पत्र,जन आंदोलन की चेतावनी

vikas
0
shivpuri-news

शिवपुरी।
नरवर किले से 16वीं शताब्दी की करीब 500 वर्ष पुरानी अष्टधातु निर्मित ऐतिहासिक तोप की चोरी का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश कुशवाह ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस घटना को देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहर पर सुनियोजित हमला बताया है। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि 31 जुलाई 2026 तक तोप की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। 

यह सामान्य चोरी नहीं, देश की विरासत पर हमला
18 जुलाई को भेजे गए पत्र में विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा है कि शिवपुरी जिले के विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नरवर किले में हुई यह घटना पूरे जिले और प्रदेश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके अनुसार यह कोई साधारण चोरी नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत पर सुनियोजित हमला है। 

25 से अधिक हथियारबंद बदमाशों पर लगाया आरोप
पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 से अधिक हथियारबंद बदमाश क्रेन और ट्रक लेकर नरवर किले पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाया और 16वीं शताब्दी की अष्टधातु से निर्मित करीब 500 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक एवं अमूल्य तोप को लेकर फरार हो गए। विधायक ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बदमाशों का भारी वाहनों के साथ किले तक पहुंचना और ऐतिहासिक धरोहर को ले जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
विधायक ने पत्र में कहा कि नरवर किला केवल मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की ऐतिहासिक पहचान है। ऐसे संरक्षित स्थल से इस तरह की घटना होना कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र की बड़ी विफलता को दर्शाता है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और ऐतिहासिक तोप को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। 

31 जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन
पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि 31 जुलाई 2026 तक तोप की बरामदगी नहीं होती और मामले का खुलासा नहीं किया जाता, तो वे जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!