Black Weekend of Accidents in Shivpuri: , 4 बच्चो की मॉ सहित 4 की मौत

Adhiraj Awasthi
0
शिवपुरी।
 शिवपुरी जिले में शनिवार और रविवार की रात हादसों का ब्लैक वीकेंड साबित हुई, जिसमें तीन युवकों और एक महिला ने अपनी जान गंवा दी। जहाँ नेशनल हाईवे-46 पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई और उनकी मां व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, वहीं इंदार क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई। दूसरी ओर, शहर की इंद्रा कॉलोनी में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, जहाँ टैंकर से पानी भरते समय टिल्लू मोटर के करंट की चपेट में आने से चार बच्चों की मां की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कठमई तिराहा स्थित NH-46 पर रविवार रात करीब 12:30 बजे हुई। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में 25 वर्षीय अभिषेक परिहार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां रामबाई परिहार गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के कांकर गांव में शादी समारोह से अपने गांव बड़ौदी लौट रहे थे।

गलत दिशा से आए वाहन ने ली जान
दूसरी घटना कोलारस थाना क्षेत्र में NH-46 पर गांधी पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात करीब 8:15 बजे हुई। यहां बाइक सवार दंपती को सामने से गलत दिशा में आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में 38 वर्षीय अर्जुन रावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी इकलेश रावत गंभीर रूप से घायल हो गईं। दंपती कुलवारा गांव के निवासी थे और म्याना के सुआ खेड़ी गांव से शादी समारोह से लौट रहे थे। घायल महिला के अनुसार, ट्रैक्टर गलत दिशा से आकर टकराया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत
इसी बीच इंदार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक और दर्दनाक हादसा सामने आया। इंदार गांव के पास पुलिया के पास सेंटरिंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। इस हादसे में 33 वर्षीय कृष्णवीर लोधी की ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वह खरैह गांव निवासी थे और अपने मकान निर्माण के लिए ईसागढ़ से सेंटरिंग का सामान लेकर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंदार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इंद्रा कॉलोनी में पानी भरते समय 4 बच्चो की मॉ की मौत
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा कॉलोनी में पानी भरते समय टिल्लू मोटर में करंट आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान गुड़िया खान (35) पत्नी अख्तर खान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपने घर पर आए पानी के टैंकर से पानी भरने के लिए टिल्लू मोटर चला रही थीं। इसी दौरान मोटर में अचानक तेज करंट दौड़ गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। बताया गया है कि मृतका के चार छोटे बच्चे हैं। फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया के अनुसार, महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।  

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!