SATNA NEWS- कंचन ढाबा संचालक पर गैंगरेप की FIR, कर्मचारियों के साथ मिल की हैवानियत- crime story

0
सतना।
सतना में दलित महिला से गैंगरेप ढाबा मालिक ने अपने 2 कर्मचारियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला घर पहुंची। उसने पति को आपबीती बताई। पति ने उसे साथ ले जाकर नादन देहात थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति से झगड़ा कर अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। रास्ते में उसे भूख लगी। खाने के लिए वह ढाबा पहुंची। ढाबा संचालक ने रोटी खिलाने के बहाने उसके साथ रेप किया।

मेरी उम्र 26 साल है। मैं सतना जिले की तहसील मैहर की रहने वाली हूं। वर्तमान में पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रह रही हूं। निजी काम करती हूं। 20 नवंबर को पति से विवाद हो गया। दोपहर 12 बजे मैहर से पैदल बहन के घर लालपुर थाना अमरपाटन (25 किलोमीटर दूर) जा रही थी। शाम 6 बजे अमरपाटन से तीन-चार किलोमीटर पहले कंचनपुर गांव तक पहुंची। यहां झिन्ना नाला के पहले कंचन ढाबे में खाने के लिए गई। ढाबे में काम कर रहा कर्मचारी सनी उर्फ दिनेश कुमार साकेत मिला। उसने मुझे खाना खिलाया। इसके बाद रात होने का बहाना कर उसने ढाबे में रोक लिया। पैदल चलने की वजह से थकी होने के कारण मैं ढाबे पर रुक गई। सनी ने मुझे एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। रात 11 बजे वह कमरे में घुस आया। जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। दिन में वह मुझसे ढाबे में जबरन काम कराता था। रात में रेप करता था। 23 नवंबर को ढाबे में खाना बनाने वाले लल्लू यादव ने सनी साकेत के साथ मिलकर रेप किया।

इसके ठीक 3 दिन बाद ढाबे का मालिक राजेंद्र प्रसाद पटेल भी पहुंचा। उसने भी दोनों कर्मचारियों के साथ मिलकर गलत काम किया। सभी ने धमकी दी कि पुलिस को बताया, तो जान से मार देंगे। इसलिए चुप रहकर सब कुछ सहन करती रही। मंगलवार को ढाबे पर कोई नहीं था। इसी बीच मौका पाकर ढाबे से भाग निकली। सीधे मैहर पहुंची। इसके बाद पति को आपबीती बताई। पति के साथ थाना नादन देहात पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

राजेंद्र जरियारी गांव के जमींदार परिवार से है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा राजेंद्र ढाबा के अलावा स्थानीय राजनीति में भी सक्रिय रहता है। वह पत्नी को दो बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ा चुका है। हालांकि, दोनों बार उसे हार मिली। कंचनपुर में उसने अपनी बुआ की जमीन पर ढाबा बना रखा है। बुआ की कोई औलाद नहीं है। ऐसे में बुआ ने राजू को अपनी कंचनपुर गांव की प्रॉपर्टी सौंप दी थी। राजू ने नेशनल हाईवे से लगी जमीन पर करीब 20 साल पहले ढाबा बनवाया। कुछ दिन ढाबा चलाने के बाद उसने इसे दूसरों को किराए पर दे दिया। हाल ही में उसने फिर से ढाबा चलाना शुरू किया है।

विवाद के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला के पति ने मैहर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने आसपास के इलाके में तलाश भी की। मंगलवार को जब पत्नी घर पहुंची, तब हैवानियत के बारे में पता चला। इसके बाद पत्नी को लेकर वह थाने पहुंचा। महिला के पहले पति से एक बेटा है। दूसरे पति से कोई औलाद नहीं है।

गैंगरेप के बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। इलाज के बाद उसे पति के सुपुर्द कर दिया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि होटल में बंधक बनाए रखने की वजह से वह तनाव में है। वह ढाबा से भाग नहीं जाए, इसलिए ढाबा कर्मचारी उस पर नजर रखते थे, इसलिए वह कमरे से बाहर तक नहीं निकल पाती थी। राजेंद्र शातिर प्रवृत्ति का है। महिला ने जब रेप का विरोध किया, तो उसने कहा कि वह सनी से उसकी शादी करा देगा। तुम दोनों उसके ढाबा में रहना। अलग से कमरे भी बनाकर दूंगा। महिला ने जब सनी से शादी करने से मना किया, तो आरोपी बोला कि अभी ढाबा में काम करो। बाद में अपने गांव जरियारी में घर बनवाकर दूंगा। अपने पति के साथ जरियारी में रहना।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!