BF 16 साल की लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था, FIR दर्ज

0
ग्वालियर
। छत के रास्ते आया पड़ोसी किशोरी को उठा ले गया और दुष्कर्म किया। वारदात हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सिरसोद गांव की है। वारदात के बाद भी आरोपी पीडि़ता को धमका रहा था और उसकी सगाई हुई तो सगाई तुडवा दी। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सिरसोद निवासी सोलह वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि कुछ समय पूर्व वह घर पर अकेली थी तो पास ही रहने वाला नरेश कुशवाह छत के रास्ते आया और छात्रा को घर से उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

बदनामी के डर से छात्रा ने इसकी शिकायत नहीं की तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और अब जब उसकी सगाई हुई तो वहां पर भी बदनाम कर आया है। इसका पता चलते ही छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकयत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!