GWALIOR के विजय चोपड़ा और किशोर कक्कड़ के खिलाफ FIR

0
ग्वालियर
। विश्वविद्यालय पुलिस ने शेर ए पंजाब होटल के मालिक विजय चोपड़ा और उसके साथी किशोर कक्कड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। धोखाधड़ी का मामला दर्ज होते ही दोनों आरोपी फरार हो गए हैं और पुलिस का कहना है कि इनकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ इसी थाने में एक दूसरा मामला भी धोखाधड़ी का दर्ज किया गया है।

पहला मामला उमा ढींगरा ने दर्ज कराया। उमा ढींगरा का कहना है कि उनकी गोविंदपुरी में मल्टी स्टोरी बन रही थी। विजय चोपड़ा और किशोर कक्कड़ ने मल्टी स्टोरी के निर्माण का ठेका लिया था। इसके लिए दोनों ने एडवांस रकम ली पर इमारत में एक ईंट भी नहीं लगाई। जब मामला लंबा खिंचता चला गया तो उमा ढींगरा ने पैसे वापस मांगे। पहले तो दोनों ने उन्हें टरकाया बाद में चेक दिए। उमा ढींगरा ने जब चेक बैंक में लगाए तो दोनों चेक बाउंस हो गए। उमा ढींगरा रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। उन्होंने पूरा मामला पुलिस को बताया तब पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

फ्लैट के नाम पर भी ठगी की

जिस इमारत को बनाने का ठेका लिया था उसे अपनी इमारत बताकर फ्लैट भी लोगों को दिखाना शुरु कर दिया था और एक शिकार भी फांस लिया था। राजेश शर्मा से फ्लैट का सौदा किया। उससे एडवांस लिया पर वह आज तक फ्लैट के लिए चक्कर ही काट रहा है। उसके साथ साढ़े सात लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। राजेश की शिकायत पर एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

कई लगा रहे हैं इनके चक्कर

वहीं पुलिस और अन्य सूत्रों ने कहा कि यह तो इनकी पहली ठगी ऐसी सामने आई है जिसमें मामला दर्ज किया है। काफी सारे लोग इनके झांसे में आकर मेहनत की कमाई इन्हें सौंपकर पर इनके चक्कर लगा रहे हैं। कई मामलों में पुलिस जांच कर रही है। विजय चोपड़ा को बाजार में काफी सारे लोग विपिन चोपड़ा के नाम से भी जानते हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!