BF ने कानपुर बुलाकर 3 दिन तक इंजॉय किया फिर भगा दिया - TRUE LOVE STORY

Updesh Awasthee
0
जबलपुर
। एमबीए की पढ़ाई कर रही 26 साल की लड़की प्यार में धोखे का शिकार हो गई। सोशल मीडिया पर परिचय हुआ। फोन पर प्यार हो गया और मिलने के लिए जबलपुर से अकेली कानपुर चली गई। बॉयफ्रेंड ने उसे एक होटल में रुकवाया और 3 दिन तक मनमानी करके भगा दिया। लड़की जब लड़के के पिता से शिकायत करने गई तो उन्होंने भी धक्के देकर निकाल दिया। जबलपुर के महिला थाने में कानपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

फोन पर प्यार हुआ और शादी के लिए प्रपोज कर दिया

जबलपुर निवासी 26 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह MBA की पढ़ाई कर रही है। कुछ माह पूर्व सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान गुमती नंबर पांच श्री दुर्गा फ्रुट्स कंपनी कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी युवक से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दिए और बातचीत होने लगी। लड़की का कहना है कि बातचीत के दौरान युवक ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और एक फैमिली फंक्शन में कानपुर बुलाया। वह अकेली कानपुर चली गई। यहां एक होटल में दोनों 3 दिन तक रहे। इस दौरान दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बने।

फैमिली फंक्शन में इंगेजमेंट अनाउंस नहीं की

लड़की का कहना है कि युवक ने उसे पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर बुलाया था। उसने आश्वासन दिया था कि पार्टी के दौरान वह अपनी शादी की घोषणा कर देगा। समारोह में शामिल होने के लिए वह जबलपुर से कानपुर पहुंची। युवक ने उसे होटल में रुकवाया लेकिन फैमिली फंक्शन में अपनी इंगेजमेंट का अनाउंसमेंट नहीं किया।

लड़की के पिता ने कहा- दोबारा नजर आई तो जान से मार देंगे

युवक ने होटल के कमरे में युवती के साथ शारीरिक संबंध और अप्राकृतिक कृत्य के वीडियो भी बना लिए। तीन दिन तक मनमानी करने के बाद वह शादी से मुकर गया। युवक के मना करने से आहत युवती उसके पिता हरदीप सलूजा के पास पहुंची। पर पिता भी बेटे की तरह निष्ठुर निकला, उसे युवती को कानपुर से भाग जाने व जान से मारने की धमकी दी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!