आचार संहिता में बिना अनुमति डीजे बजा रहे युवक को पकड़ा, डीजे जप्त | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के माधव चौक चौराहे पर बीती रात्रि आचार संहिता प्रभावी होने के बाबजूद भी देर रात बिना अनुमति के डीजे बजा रहे डीजे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका डीजे जप्त कर उसके खिलाफ भादवि की धारा 188, 7/15 मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 21 मार्च की रात्रि 10:45 बजे लखन कुशवाह पुत्र दौजाराम कुशवाह तेज आवाज में माधव चौक चौराहे पर डीजे बजाकर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे जिसकी जानकारी प्रशासन को लगी तो उन्होंने मौके पर तहसील में पदस्थ कर्मचारी पवन पुत्र देवराज चंदेरिया को पहुंचाया। 

जहां डीजे संचालक लखन बिना अनुमति के डीजे बजा रहा था जो कोलाहल करते हुए मौके पर पाया गया। जहां से दो कमलैस जप्त कर लिए। इसके बाद पवन चंदेरिया ने पुलिस को लेखीय आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर पुलिस ने उक्त मामले में प्रकरण कायम कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!