खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत, तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज | karera, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा के ग्राम धामना में बिलरउ नदी से रेत का उत्खनन करते समय खदान धसकने से हुई राजू परिहार और अब्बू परिहार की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद तीन लोगों को लापरवाहीपूर्ण तरीके से खदान पर काम कराने का आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ भादवि की धारा 304, 34 सहित 3(2) 5 एससीएसटी एक्ट के तहत कायमी कर ली है। 

विदित हो कि 15 मार्च को दोपहर 12 बजे बिरलउ नदी पर रेत खदान से रेत भरते समय खदान धसक जाने से वहां काम कर रहे मजदूर राजू और अब्बू की रेत के नीचे दबकर मौत हो गई थी जबकि अन्य मजदूर वहां से सुरक्षित निकल आए थे। इस मामले में पुलिस ने तत्समय मर्ग कायम कर लिया था और जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दोनों मृतकों को आरोपी शिवकुमार यादव, राजकुमार यादव निवासी करौठा और बबलू गुंसाई निवासी धामना ने रेत भरने के लिए पहुंचाया था और तीनों आरोपियों ने उन्हें लापरवाहीपूर्ण तरीके से खदान में उतार दिया था। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!