शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां ग्राम पिपरौदा में सुबह शौच के लिए गई एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने अश्लील हरकत कर दी। इस मामले की शिकायत पीडिता ने अपने पति से की। पति तत्काल किशोरी को लेकर मायापुर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेडछाड की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार एक 25 वर्षीय महिला सुबह लगभग 5 बजे अपने घर से खुले में शौच के लिए गई हुई थी। तभी रास्ते में महिला को गांव का ही आरोपी राजेश परिहार आ गया और महिला को अकेला देख आरोपी ने महिला का हाथ पकड लिया। महिला चिल्लाई तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।