खबर का असर: MLA के साले गोलू रघुवंशी सहित 10 पर रंगदारी सहित बलवा दर्ज | kolaras, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र पूरणखेडी टोल प्लाजा से आ रही है। जहां बीते रोज टोल प्लाजा पर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने राजनैतिक दबाव के बाद पुलिस ने आज विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के साले के लडके गोलू सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस मामले की खबर को सबसे पहले शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने प्रकाशित किया था। इस मामले के प्रकाशन के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज कोलारस के पूरणखेडी टोल प्लाजा पर डंपर निकालने को लेकर हुए विबाद के बाद टोल प्लाजा के सुपरवाईजर महेन्द्र तोमर ने इस मामले की शिकायत लुकवासा चौकी में की। जहां पुलिस ने इस मामले में वीडियों सामने आने और महेन्द्र तोमर की शिकायत पर आरोपी गोलू रघुवंशी करण रघुवंशी सहित 10 लोगो आईपीसी की धारा 323,294,327,427, 147,148, 149,506 वी,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

यहां बता दे कि आज वीरेन्द्र रघुवंशी ने भी टोल प्लाजा पर उनके लेटर पेड पर नंबर जारी होने के मामले में कहा कि वह जनप्रतिनिधि है। जन प्रतिनिधि होने के चलते लोग उनके लेटर पेड अपने वाहनों के नंबर लिखाने के लिए आते है। जिसके चलते वह क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के कारण टोल प्रबंधन को भी लिखने की बात स्वीकार कर रहे है। और उन्होने कहा कि अब यह टोल कर्मीयों की मर्जी है कि वह टोल ले बरना नमस्कार। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!