प्रीतम लोधी का प्रचार करने वाले BJP नेता का शव पेड पर लटका मिला, परिजनो ने कहा हत्या | Pichhore, SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर पिछोर विधानसभा क्षेत्र से आ रही है कि खनियाधाना थाने क्षेत्र के देवखो गांव के जंगल में युवा भाजपा नेता का शव पेड पर लटका मिला हैं। मृतक की उम्र 19 साल बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में पिछोर के भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी का प्रचार किया था। परिजनो का कहना है कि चुनावी रंजिश को लेकर उसकी हत्या की गई हैं,पुलिस ने मामले को जांच में लिया हैं। 

जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के देवखो गांव में मंगलवार की देर शाम भाजपा कार्यकर्ता नातीराजा (19) पुत्र महेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम गढ़ामोटा का शव देवखो गांव में कुएं के पास मंगलवार की शाम पेड़ से टंगा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नातीराजा का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर झूल रहा था। 

मामले में चाचा ब्रजभान सिंह यादव का कहना है कि गांव का ही संदीप चौहान नामक युवक सोमवार की रात 8 बजे घर आया। उसने नातीराजा के बारे में पूछा तो हमने बाहर होने की कहकर लाैटा दिया। इसके बाद हम सभी सो गए। रात करीब 10 बजे वही लड़का फिर से घर आया और नातीराजा को बुलाकर ले गए। हमने सोचा नातीराजा खनियाधाना चला गया होगा। मंगलवार की सुबह 10 बजे फोन लगाने पर बंद बता रहा था। 

इसलिए खनियाधाना संपर्क किया तो नातीराजा वहां भी नहीं पहुंचा। इसके बाद उसकी तलाश करने लगे। मंगलवार की शाम को पता चला कि नातीराजा का शव पेड़ पर फंदे पर झूल रहा है। रात में जिन लोगों के साथ नातीराजा गया था, उन्हीं ने मिलकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। 

नातीराजा ने मामा के साथ भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया था 
मौत की घटना के बाद चाचा ब्रजभान सिंह यादव का अारोप है कि भतीजा नातीराजा गुजरात में एक कैंटीन में 14500 रुपए मासिक वेतन पर काम करता था। दीपावली त्यौहार के तीन दिन बाद घर लौट आया था। यहां देवखेड़ा में रहने वाले छोटे मामा अवतार सिंह यादव के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी प्रीतमसिंह लोधी के लिए प्रचार किया था। ब्रजभान ने आशंका जताई है कि चुनावी रंजिश के चलते मेरे भतीजे को मार डाला। 

उसका घर से अपहरण कर हत्या की गई है:प्रीतम लोधी

पिछोर से भाजपा प्रत्याशी रहे प्रीतम सिंह लोधी ने इस घटना के बाद पुलिस पर कांग्रेस के इशराें पर झूठे मुकद्मे दर्ज करने का आरोप लगाया। इस घटना पर प्रीतम सिंह का कहना है कि नातीराजा ने विस चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रचार-प्रसार किया था। उसका घर से अपहरण कर हत्या की गई है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। कांग्रेस के दबाव में पुलिस ने हमारे कई लोगों पर मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। 

मामला आत्महत्या का लग रहा है  
युवक की लाश पेड़ से टंगी मिली है। इससे मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि परिजनों का कहना है कि एक लड़का घर बुलाने आया था। रात भर से युवक गायब था। मामला जांच में ले लिया है। 
प्रदीप वाल्टर, टीआई खनियांधाना 

खनियांधाना थाना क्षेत्र में युवक की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली है। यह आत्महत्या है या हत्या, इसकी निष्पक्ष जांच कराएंगे। 
राजेश हिंगणकर, एसपी शिवपुरी 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!