नववर्ष पर बांकडे हनुमान पर उमडा जन सैलाब, रास्ता जाम, 4 घण्टे से फंसे है श्र्रद्धालु | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज नव वर्ष और मंगलवार एक साथ होने से शहर की पब्लिक ने बांकडे हनुमान मंदिर की शरण में जाकर नव वर्ष की शुरूआत करने का मन बनाया। शहर की पब्लिक बांकडे हनुमान मंदिर पर दर्शन करने चली तो गई पर यहां उमडी भीड से यहां यातायात व्यवस्था बिगड गई। अनियंत्रित भीड के चलते श्र्रद्धालुयों को बिना दर्शन किए ही बापिस लौटना पड रहा है। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही बांकडे हनुमान मंदिर पर नववर्ष और मंगलवार एक साथ होने के चलते भीड उमड पडी। प्रशासन की और से इस भीड को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई। जिसके चलते अनियंत्रित भीड ने यहां वहां अपने बाहन फंसा दिए। जिसका नतीजा यह हुआ कि यहां ट्राफिक व्यवस्था विगड गई। जैसे जैसे दिन चढता गया पब्लिक बढती गई और धीरे धीरे पूरा रास्ता रूक गया। जो जहां फंसा फंसा ही रह गया। 

इस जाम की सूचना देहात थाना पुलिस को मिली तो पुलिस मय दल के पहुंची और जाम को निकलवाने का प्रयास कर रही है। हांलाकि अभी यह हालात है कि बांकडे हनुमान मंदिर से करवला तक ट्राफिक रूका हुआ है। शायद ही शाम तक यह जाम जारी हो सके। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!