शिवपुरी। वैसे तो शिवपुरी की प्रतिभाएं प्रदेश सहित पूरे विश्व में अपनी अनूंठी छाप छोडकर शिवपुरी का नाम रोशन कर रहे है। परंतु आज शिवपुरी से साहित्य संगम के दौरान शिवपुरी के कवि शुक्ल को दिल्ली में सम्मानित किया गया। 9 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित साहित्य संगम हिंदी नवसृजन कार्यक्रम में शिवपुरी के कवि विकास शुक्ल प्रचंड को सम्मानित किया गया।
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के अमीर खुसरो सभागार में हुए साहित्य संगम नवसृजन के भव्य आयोजन में राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल ओर श्री मंगल नसीम जी द्वारा विकास शुक्ल प्रचंड को साहित्य संगम सम्मान वर्ष 2018 सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।