शिवपुरी। कोलारस में देवी दर्शन को जा रहे शिवपुरी निवासी एक दंपत्ति की बाईक में अज्ञात वाहन ने शिवपुरी-गुना फोरलेन पर सेसई गांव के पास वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें पत्नि गंभीर घायल है और पति की मौत होने की खबर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक आजाद (30) पुत्र नंदराम लोधी निवासी श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी अपनी पत्नी के साथ कोलारस क्षेत्र स्थित रेशम माता मंदिर दर्शन करने गया था। बुधवार की रात करीब 8 बजे लौटते समय सेसई गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट की वजह से आजाद लोधी की मौत हो गई है।
जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसका जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।