अतिक्रमण अभियान के विरोध में भड़की जनता, फूंके वाहन, जलाए टायर | SHIVPURI NEWS

0
राजकुमार यादव, शिवपुरी। जिले के बदरवास कस्बे में आज प्रशासन के द्धारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया, प्रशासन का जेसीबी का पंजा गरीबो के धंधे पर चला इससे जनता भडक गई और उसने वाहन में आग लगा दी, प्रशासन ने अक्रोशित भीड को खदेडते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। 

जानकारी के अनुसार कोलारस एसडीएम बदरवास तहसीलदार मधुलिका सिंह, बदरवास टीआई राजीव त्रिपाठी, कोलारस टीआई सीतश चौहान ओर थाने की पुलिस बल ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर बदरवास कस्बे के एबी रोड पर स्थित सब्जीमंडी प्रांगड के पास रेरूट हाउस के सामने स्थित अस्थाई रूप से रखी टीनशेड की स्टॉलो जेबीसी की मदद से हटाने का प्रयास किया तो अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध करने वाली आक्रोशित भीड ने एक बाईक में आग लगा दी।

इसके बाद भी भीड का गुस्सा शांत नही हुआ तो उन्होने टायरो व एक हाथठेले का भी आग के हवाले कर दिया। प्रशासन ने भीड को ज्यादा आक्रोशित देख प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए भीड को खदेड दिया। आज प्रशासन ने लगभग आधा सैकडा अस्थाई अतिक्रमणो को हटाया।

इस कार्रवाई में प्रशासन पर आरोप लग रहे है कि प्रशासन ने स्थाई अतिक्रमण को छोड दिया और गरीबो के धंधे पर कहर बरसा दिया, इन टीनशेड की दुकानो में कई गरीबो के घर के चूल्हे जल रहे थे,वे अब सभी बेरोजगार हो गए हैं।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!