बच्चो ने बताए पॉलीथीन के दुष्प्रभाव,घर-घर जाकर दिलाई उपयोग न करने की शपथ | Shivpuri News

0
शिवपुरी। यदि आप बाजार जांए तो कोई भी वस्तू पॉलीथीन में नहीं लें, अपने घर से कपड़े का थैला लेकर जाएं। पॉलीथीन न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है बल्कि इससे प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है। हमारे द्वारा पॉलीथीन फैंकने से उसे गाय व अन्य जानवर खा लेते हैं जिससे असमय ही उनकी मृत्यु हो जाती है। हम सबको इस ओर सोचना चाहिये तथा पॉलीथीन का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिये। 

इन्हीं संदेशों के साथ पटेल नगर में विभिन्न स्कूलों के बच्चे अपनी अपनी टोली में कॉलोनी में एक घर से दूसरे घर जा रहे थे और दरवाजा खटखटाकर गृहस्वामियों को पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने के संदेश दे रहे थे। 

उनके हाथों में पॉलीथीन के दुष्प्रभावों से लिखी तख्तियां भी सभी को पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने का संदेश दे रहीं थीं। बच्चों के इस प्रभावी अभियान को सभी के द्वारा सराहा जा रहा था और उनके आहृवान पर पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने की प्रतिज्ञा भी ली जा रही थी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!