शिवपुरी। अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव ककरा में एक 14 वर्षीय आदिवासी बालक सोना आदिवासी की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा आज पहुंचे। विदित हो कि 25 दिसंबर को कंटेनर के नीचे दबने से सोना आदिवासी की मौत हो गई थी।
विधायक राठखेडा़ ने बताया कि उस समय भोपाल में होने की वजह से मौके पर नहीं पहुंच पाए थे इसलिए आज वह गांव ककरा पहुंचे और उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। श्री राठखेडा ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह उनको सरकार की तरफ हर संभव मदद दिलाएंगे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।