राज मेंन्स बीयर पर चल रहा था खुलेआम सट्टा, पुलिस का छापा | Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर शहर के कोर्ट रोड स्थिति राज मेंन्स बीयर से आ रही है। जहां आज कोतवाली पुलिस ने अचानक कार्यवाही करते हुए सटोरियों को दबौचा है। उक्त दुकानदार सरेआम पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर मेन बाजार में सट्टे का व्यापार कर रहा था। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सट्टा किंग सहित 4 लोगों को हिरासत में लिया है। उक्त लोगों से पुलिस ने दो लाख अडतालीस हजार रूपए की राशि भी जप्त की है। 

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के मध्य राज मेंस बीयर पर खुलेआम सट्टे का कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाकर देखा तो उक्त दुकान में खुलेआम सट्टे का कारोबार किया जा रहा था। जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दुकान संचालक अनिल पुत्र त्रिलोकीनाथ गुप्ता निवासी महावीर नगर , महेन्द्र सैन निवासी ठंडी सडक, जानकीलाल इन्द्रा कॉलोनी, धर्मेन्द्र प्रजापति मनियर को दबौचा है। उक्त आरोपी राज मेंन्स बीयर में सटटे का कारोबार कर रहे थे। जिसपर पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर उक्त आरोपीयों को हिरासत में लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!