टिकिट का तो पता नहीं पर राकेश गुप्ता पर फिर आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज हो गया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां पुलिस ने शिवपुरी से कांग्रेस से टिकिट का प्रबल दावेदार माने जा रहे राकेश गुप्ता पर आचार संहिता उल्ल्घन का मामला दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत नगर पालिका परिषद शिवपुरी के आरआई पूरन सिंह कुशवाह ने की। 

जानकारी के अनुसार नगर पालिका शिवपुरी में पदस्थ आरआई पूरन सिंह कुशवाह पुत्र सीताराम कुशवाह उम्र 42 साल निवासी लक्ष्मीबाई रोड महल के पीछे ने शिकायत दर्ज कराई कि ठकुरपुरा में पानी की टंकी के पिलर पर राकेश सांवलदास गुप्ता ने कांग्रेस लाओ देश बचाओ का लेख लिख दिया था। 

जो जिले में लगी आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन की श्रेणी में आता है। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राकेश सांवलदास गुप्ता के खिलाफ धारा 188 भादवि एवं 3 म0प्र0 सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। यहां बता दे कि बीते कुछ दिनों पूर्व भी एडवोकेट गजेन्द्र यादव ने इन पर आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज कराया था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!