शिवपुरी। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने वाहनों सहित शहर में चुनाव कार्यालय पर गाने बजा रखे, जिनके जरिए वह अपना प्रचार-प्रसार कर रहे है। जबकि भीड़ के साथ लोगों के बीच प्रचार कर रहे है। लेकिन अब सोमवार की शाम 5 बजे तक यह चुनावी शोर-गुल रहेगा। शाम 5 बजे के बाद से चुनाव प्रचार थम जाएगा और भोपू बजना बंद हो जाएंगे।
चुनाव प्रचार का आखिरी दिन सोमवार है, ऐसे में प्रत्याशियों ने दौड़ धूप तेज कर दी है, शहर में कांग्रेस प्रत्याशी ने भीड़ के साथ वार्डों में गए, जबकि भाजपा प्रत्याशी भी शहर में गांवों से लौटने के बाद दोपहर बाद शहर में ही लोगों के बीच रहे।
चुनावी अभियान के अंतिम दिन अब प्रत्याशियों ने कमर कस ली है और ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच में जाना को लेकर कार्यक्रम भी तय कर लिए है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।