शिवपुरी। जिले के पोहरी एवं रन्नौद थाना क्षेत्र में सांप के काटने से एक बालक सहित दो की मौत हो गई है जिसमें से बालक की इलाज के दौरान शिवपुरी अस्पताल में मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम कमलाखेड़ी में रहने वाले दुर्गेश पुत्र नंदलाल धाकड़ उम्र 32 वर्ष को कल दोपहर के समय सांप ने उस समय काट लिया जब वह अपने खेत में काम कर रहा था। सांप के काटने के बाद दुर्गेश की हालत बिगडऩे लगी। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
वहीं रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम अकाझिरी मेंं रहने वाले लाल साहब पुत्र रामप्रसाद कुशवाह उम्र 14 वर्ष को 6 सितम्बर को सांप ने काट लिया था जिसका इलाज शिवपुरी जिला अस्पताल में चल रहा था। कल अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लालसहाब ने दम तोड़ दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।