शिवपुरी। भौंती के ग्राम दुल्हई से दो माह पूर्व एक विवाहित महिला को घर से अगवा कर इंदौर ले जाकर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने कल महिला द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 294, 342 और 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीडि़त महिला प्रियंका (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में उल्लेख किया है कि दो माह पहले ग्राम केडर का रहने वाला सतेन्द्र पुत्र वीर सिंह लोधी उसे बहला फुसलाकर दो माह पूर्व अपने साथ इंदौर ले गया था जहां उसने इंदौर में एक मकान लेकर उसे तीन दिन अपने साथ रखा और उसके साथ आरोपी ने बलात्कार किया।
बाद में किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर वापिस आई, लेकिन उस समय वह इतनी भयभीत हो गई थी कि उसने आरोपी की शिकायत थाने में नहीं की, लेकिन घर के दो माह बीत जाने के बाद जब वह भय से मुक्त हुई तब उसने अपने पति के साथ आकर थाने में शिकायती आवेदन दिया जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
बालिका घर से गायब, संदेही पर मामला दर्ज
शिवपुरी। करैरा कस्बे से बीते रोज एक नाबालिग बालिका घर से अचानक गायब हो गई जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने कामता कॉलोनी में रहने वाले एक संदेही नीलेश जोशी के खिलाफ थाने में जाकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।