आचार संहिता: पुलिस ने पकडी साढे तीन लाख की नगदी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पूरे शिवपुरी जिले में आचार संहिता के मद्देनजर जिले में लगातार अच्छी नाकाबंदी की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप आज अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एस.डी.ओ.पी पिछोर आर.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में फ्लाईग स्कॉट टीम द्वारा कुल 350000 रुपए की नकदी पकड़ी गई।

पुलिस थाना पिछोर के फ्लाईग स्कॉट टीम अरविंद तिवारी सउनि रामप्रकाश शाक्य, आरक्षक राकेश तिवारी द्वारा पप्पू उर्फ नरेश पुत्र दयाराम खटीक के कब्जे से 200000 रू एवं मदन पुत्र दयाराम खटीक के कब्जे से 150000 रू की नगदी उनके वाहन बोलेरों पिकअप क्रमांक एम.पी. 67 जी 0868 से कुल 350000 रू की नगदी पकड़कर वैधानिक कार्यवाही उक्त फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा की गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!