युवा महिला शक्ति यात्रा: सुश्री राजलक्ष्मी मांडा दांतों से रस्सी बांधकर खींचेंगी 407 ट्रक

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से बहन सुश्री राजलक्ष्मी मांडा जी जो कि चेन्नई तमिलनाडु की निवासी हैं मध्य प्रदेश में अपने सहयोगियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवा महिला शक्ति यात्रा निकालने वाली है। 

इस यात्रा अभियान में मध्य प्रदेश भाजपा अपना सहयोग करेगी क्योंकि यह अभियान महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं को प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। बहन सुश्री राजलक्ष्मी जी की विशेषता है कि यह दांत से रस्सी पकडक़र ट्रक को खींचती हैं।

यह देश की दूसरी ऐसी  महिलाएं है जो यह असंभव कार्य करने में सक्षम है इन के नाम पर दुनिया में दूसरा सर्वाधिक भार (ट्रक ) खींचने का रिकॉर्ड है इनके कार्य के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी प्रशंसा कर चुके हैं इस अभियान का शुभारंभ ग्वालियर से दिनांक 25 अक्टूबर 2018 को किया जा रहा है।

इसी क्रम में 25 अक्टूबर शाम को शिवपुरी में भी 407 ट्रक को बहन सुश्री राजलक्ष्मी मांडा जी अपने दांतो से रस्सी बांधकर खींचगी सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुट गए हैं सभी शहर वासियों से अनुरोध है कि बहन राजलक्ष्मी के इस साहसिक अद्भुत कार्यक्रम में एकत्रित होकर उनका मनोबल बढ़ाएं एवं युवा महिला शक्ति यात्रा में अपना सहयोग प्रदान करें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!