राजमाता जन्म शताब्दी समारोह 12 को

0
शिवपुरी। कैलाशवासी राजमाता विजया राजे सिंधिया के 12 अक्टूबर  1919 के पावन अवतरण दिवस से आरंभ होकर उनका कारवां अब 12 अक्टूबर 2018 को जन्म शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। 12 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे छत्री परिसर में श्रदांजलि (भजन)सभा एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा ग्वालियर से दिल्ली तक मैराथन आयोजित की जाएगी। 

12 अक्टूबर शाम 5 बजे राजमाता साहब की स्मृति में भव्य चल समारोह अम्मा महाराज की छत्री से शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गोरखी महाराजबाड़ा पर पहुँचेगा। रास्ते में नागरिक राजमाता साहब को रथ पर रखे चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करंगे। चल समाहरोह में राजमाता की छत्री से पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता एवं शहर के सेंकडो गणमान्य अतिथियों के साथ चल समाहरोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गोरखी महाराज बाड़ा पर विशाल सभा के साथ संपन्न होगा। 

इस चल समाहरोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के भाजपा के पदाधिकारी, मंत्री,विधायक सम्मलित होंगे। त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति कैलाशवासी राजमाता साहब का पार्टी के गठन में अमिट योगदान और समर्पण ने पार्टी को मजबूत किया है।

उनका जन्म शताब्दी वर्ष बड़े ही गरिमा के साथ राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय पार्टी ने लिया है। इसी तारतम्य में कैलाशवासी राजमातासाब की बेटी कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन यशोधराराजे सिंधिया ने 12 अक्टूबर को ग्वालियर से जन्म शताब्दी महोत्सव की शुरआत के कार्यक्रमों की जानकारी दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!