शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने 11 सितंबर को राघवेन्द्र नगर कॉलोनी में व्यवसायी की पत्नी किरण की हत्या के मामले में बुधवार को न सिर्फ पर्चे छपवाकर वितिरत करवाएं हैं वहीं कई स्थानों पर उन्हें चिपकवाया है।
इसमें पुलिस ने नगर के लोगों से अपील भी की है कि हत्या का सुराग देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उसे इनाम भी दिया जाएगा। इधर अंधे हत्याकांड में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
पुलिस इस मामले मैं एक-दो दिन में पर्दाफाश कर सकती है। यहां बता दें कि किरण की हत्या किसी प्रोफेशनल हत्यारे द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है और पुलिस हर एंगिल पर काम कर रही है। हालांकि देहात टीआई अनीता मिश्रा ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।