पीएम हाउस में दरवाजा नहीं, शव की सुरक्षा में रात भर पहरा देता रहा पुलिसकर्मी

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बीते रोज एक के बाद एक तीन लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। परंतु यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमराई हुई है। बदरवास में स्वास्थ्य सेवाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल परिसर में स्थित पीएम हाउस (पोस्टमार्टम कक्ष) का दरवाजा टूटा हुआ है। 

आज जब तीन शव अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं, तो पुलिस इस बात को लेकर असमंजस में है कि उन्हें कहां रखवाया जाए। क्योंकि पीएम हाउस का गेट टूटा होने की वजह से यदि उन्हें ऐसे ही रखा गया तो रात में कुत्ते भी शवों को खींचकर ले जा सकते हैं। साथ ही वहां पर भर्ती मरीजों के परिजनों को भी रात के अंधेरे में यह शव दूर से नजर आएंगे। 

जब इस संबंध में चर्चा करने के लिए बदरवास बीएमओ को मोबाइल लगाया तो स्विच ऑफ का मैसेज आया। शवों की सुरक्षा के लिए जब कोई व्यवस्था नहीं दिखी तो एसडीओपी कोलारस सुजीत भदौरिया ने वहां पर गार्ड तैनात कर दिए, ताकि शव सुरक्षित रह सकें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!