पिता की हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने दबौचा

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में यहां एक रक्षाबंधन के दिन कल्युगी पुत्र ने कुल्हाड़ी मारकर पिता की निर्मम हत्या कर दी थी। यहां बताना होगा की मृतक रामचरण जाटव सरकार स्कूल में हेडमास्टर थे जिन्हें 2 शादियां करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। रक्षाबंधन के दिन उसके ही बेटे ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। दरअसल, रक्षाबंधन के दिन हेडमास्टर की दूसरी पत्नी की बेटी राखी बांधने आई थी। इसी दौरान दोनों पत्नियों की संतानों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। 

जानकारी के अनुसार मृतक रामचरण जाटव शासकीय हेडमास्टर है रक्षा बंधन के दिन मृतक अपने घर पर बैठा हुआ था, मृतक की पुत्री ज्योति जाटव रात्रि में राखी बांध रही थी। तभी मृतक की पहली पत्नि का बेटा नरेश जाटव का आ गया और पिता पुत्र में विवाद शुरू हो गया। 

बताया गया है कि मृतक की पहली पत्नि मानीपुरा में रहती है। जबकि दूसरी पत्नि माधवनगर शिवपुरी में रहती है। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी नरेश जाटव के खिलाफ दर्ज कर लिया था जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!