ससुरालियों के तानों के कारण रचना ने खाया जहर, नही हो रहे थे बच्चे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला अस्पताल में गुरुवार की रात 8 बजे एक महिला की मौत हो गई। सुबह जहर गटकने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया। रचना पत्नी सुनील धाकड़ निवासी गुरुकुदवाया की मौत के मामले में उसके पिता हरिओम धाकड़ और मां जानकी का आरोप है कि 6 साल पहले रचना की शादी सुनील से हुई थी। 

लेकिन शादी के 6 साल के बाद भी  मां नहीं बन सकी। नतीजे में ससुरालीजन उसे ताने दिया करते थे। यह बात रचना ने कई बार बताई और कहा था कि सुनील और उसके परिवारवाले संतान न होने पर उसे छोड़ देने की धमकी देते हैं। बकौल पिता गुरुवार सुबह भी रचना ने रोते हुए उसे फोन किया था। बाद में जहर गटकने की जानकारी मिली। 

परिजन पहले रचना को निजी अस्पताल लेकर गए बाद में जिला अस्पताल लाए जहां उसकी मौत हो गई। रचना की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। रचना की बहन अनीता भी जिला अस्पताल में रो रही थी। अनीता ने सुनील का हाथ पकडक़र उसकी बहन वापस लौटाने की रट लगा रखी थी। बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे थे। सभी का रो रोकर बुरा हाल था। इधर पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!