पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक 8 वर्षीय छात्र को एक कार ने रौंद दिया। इस घटना में छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजन मौैके पर पहुंचे। और अपने मासूम की हालत देखकर परेशान हो गए। परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। उसके बाद थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव ने परिजनों को समझाया तब कही जाकर मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार सोहन गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता उम्र 8 साल पिछोर में ही संचालित हैप्पी माइंड पब्लिक में पढ़ते जाता था। आज सुबह सोहन अपने घर से पैदल-पैदल स्कूल जा रहा था। तभी ग्वालियर के नंबर की पास एक गाड़ी ने सोहन को टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही कार चालक कार को लेकर फरार हो गया।
इस हादसे में सोहन की दर्दनाक मौत हो गई। सोहन की मौत पर परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। उसके बाद टीआई ने परिजनों को समझाया। तब कही जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।