पहले भाई से दोस्ती की, फिर नाबालिग बहिन को बातों में फंसाया और लेकर भाग गया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी कस्बे से आ रही है। जहां एक युवक ने पहले तो किशोरी के भाई से दोस्ती की। फिर दोस्ती में धोखा देकर आरोपी ने युवक की बहिन को बातों में फंसाया और लेकर फरार हो गया। इस मामले की शिकायत युवती के फरिजनों ने पुलिस थाना पोहरी में की। जहां पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार पोहरी कस्बे के शिवकॉलोनी में निवासरत एक 13 वर्षीय किशोरी के भाई से मंजू धाकड़ निवासी उपसिल थाना पोहरी की दोस्ती थी। इसी दोस्ती के चलते मंजू धाकड़ का किशोरी के घर आना जाना बना हुआ था। तभी आरोपी ने दोस्ती में धोखा देते हुए किशोरी से दोस्ती कर ली। इसी दोस्ती के चलते दोनों के बीच प्रेम पनप गया। 

इसी प्रेम के चलते आरोपी किशोरी को बहिला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। इस मामले की शिकायत पीडि़ता के परिजनों ने पोहरी थाने में की। जहां पुलिस ने किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट पर धारा 363 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!